फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   double murder in ropar

रोपड़ में पत्नी-ससुर की बेरहमी से हत्या

Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
double murder in ropar

पंजाब के रोपड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी और ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी को गंभीर चोटें आने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोपड़ की रहने वाली दो बहनों परमजीत कौर और राजविंदर कौर का विवाह गांव बलरामपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों सरबजीत सिंह, मगघर सिंह के साथ हुआ था। छोटी बहन राजविंदर कौर का मगघर सिंह के साथ छह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। जिसे लेकर राजविंदर कौर के पिता हरमीत सिंह खुश नहीं थे। काफी समय से परिवार में झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार देर रात को भी इसी बात को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

कुल्हाड़े से हमला कर मारा

double murder in ropar

बातों ही बातों में मामला इतना बढ़ गया कि मगघर सिंह व उसके बड़े भाई सरबजीत सिंह ने राजविंदर कौर और ससुर हरमीत सिंह पर कुल्हाड़े से हमला कर दिया। हरमीत सिंह (55) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि राजविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया।

झगड़े में सरबजीत सिंह भी घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है। झगड़े में मृत हरमीत सिंह के साथ गया उनका रिश्तेदार केहर सिंह घायल हो गया। उसे चमकौर साहिब के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

कोट:
हत्या करने वाले दोनो भाइयों सरबजीत सिंह और मगघर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मगघर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत सिंह पीजीआई में पुलिस की निगरानी में दाखिल है।
वरिंदरपाल सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed