फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   double murder in patiala

पिता का कत्ल, 'हत्यारे' बेटे को भाई ने मारा

Sat, 26 Jul 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 26 Jul 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
double murder in patiala

पटियाला-समाना रोड पर गांव ढकडबा में मामूली विवाद में शनिवार बाद दोपहर एक बेटे ने अपने ही पिता और भतीजे पर पहले ट्रैक्टर चढ़ा दिया और फिर गंडासे से पिता का कत्ल करके भतीजे रमन को गंभीर घायल कर दिया। इसी बीच उसका भाई वहां पहुंच गया। भाई ने गंडासा छीन कर हमलावर का कत्ल कर दिया। लेकिन इस दौरान वह खुद भी घायल हो गया। घायलों को अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिर में गंडासा लगने से रमन की हालत काफी गंभीर है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

विज्ञापन


पसियाना थाने के इंचार्ज धर्मदेव ने बताया कि पटियाला-समाना रोड पर गांव ढकडबा में शनिवार बाद दोपहर करनैल सिंह (75) अपने पोते रमन (16) के साथ बाइक पर खेतों में रमन के पिता स्वर्ण सिंह को रोटी देने जा रहा था। इसी दौरान करनैल सिंह का दूसरा बेटा मनजीत सिंह (50) खेतों से ट्रैक्टर पर आ रहा था।
विज्ञापन


उसने करनैल और रमन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। दोनों दादा-पोता नीचे गिर गए। इसी बीच मनजीत सिंह ने गंडासे से पिता का कत्ल कर दिया और रमन के सिर पर वार किया। शोर सुनकर रमन का पिता स्वर्ण सिंह भागा-भागा आया। उसने मनजीत सिंह के हाथों से गंडासा छीना और मनजीत को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वर्ण सिंह खुद भी गंडासा लगने से घायल हो गया। गंभीर घायल हालत में स्वर्ण सिंह और उसके बेटे रमन सिंह को अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों का खेतों की मोटर ठीक कराने को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते इस सारी वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed