{"_id":"584982cf4f1c1be15944a19d","slug":"double-murder-in-patiala-old-lady-and-another-women-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेसबॉल बैट सिर पर मारकर बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल, इलाके में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसबॉल बैट सिर पर मारकर बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल, इलाके में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Fri, 09 Dec 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
थाना सरहिंद अधीन पड़ते गांव सानीपुर में बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हरमिंदर कौर (63) और उनकी सास गुरदेव कौर (85) के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक हरमिंदर कौर का बेटा गुरशरनजोत सिंह वकील है और फतेहगढ़ साहिब कचहरी में वकालत करता है। उनकी पत्नी अध्यापिका है। वीरवार को हरमिंदर और गुरदेव कौर घर में अकेली थीं। वकील का बेटा सैमन स्कूल गया हुआ था। दोपहर साढ़े तीन बजे वह लौटा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो अंदर फर्श पर गुरदेव कौर की लाश खून से लथपथ पड़ी थी और उसके पास टूटा हुआ बेसबॉल बैट पड़ा था।

Trending Videos
पुलिस ने शुरू की जांच
बुजुर्ग सास-बहू का कत्ल
गुरदेव कौर की बहु हरमिंदर कौर की लाश चौबारे में पड़ी थी। रसोई में गैस ऑन थी। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख हरचरन सिंह भुल्लर, डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों के मुताबिक एडवोकेट गुरशरनजोत सिंह और उसके परिवार का किसी के साथ कोई झगड़ा वगैरा नहीं और उनका घर गांव से बाहर है। घटना समय किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। जानकारी के मुताबिक हरमिंदर कौर करीब तीन साल पहले पंजाब एंड सिंध बैंक से रिटायर हुई थीं।
एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि कत्ल घर में किसी प्रकार की लूट नहीं हुई। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।