फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   double decker bus burning at shahbad

डबल डेकर बस में आग, जिंदा जलने से बचे 38 यात्री

Fri, 22 May 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद Updated Fri, 22 May 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
double decker bus burning at shahbad

शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड़ रोड पर वीरवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अमन ढाबा के नजदीक एक डबल डेकर प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई और आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


आग का पता लगते ही बस में सवार सभी 38 यात्री सकुशल बाहर निकल गए और भयानक हादसा होने से बच गया। आग की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के नेतृत्व में कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि जीटी रोड़ पर किसी तरह से यातायात बाधित न हो, इस वजह से उक्त बस को बाद में स्थानीय बस अड्डे के अंदर लाकर खड़ा किया गया। बस मालिक जम्मू वासी विनीत कुमार ने बताया कि बस चालक सुरिंद्र कुमार और परिचालक विशाल वर्मा निवासी अखनूर, जम्मू बुधवार देर रात को दिल्ली से 38 सवारियों को लेकर जम्मू के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वीरवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उपरोक्त बस जीटी रोड़ पर शाहाबाद के नजदीक पहुंची थी कि अचानक बस में आग लग गई। बस में आग की लपटें फैलने से पहले ही यात्री आनन-फानन में अपना सामान समेट कर नीचे उतर आए। बताया गया है कि कुछ ही देर बाद बस में आग भड़क गई और इससे पहले कि मौके पर फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचते बस आगजनी के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। बताया गया है कि पुलिस को इस घटना की सूचना किसी राहगीर ने दी थी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

बस मालिक को शक, यात्री के सुलगती सिगरेट फेंकने से हुआ हादसा
घटना की शिकार हुई बस के मालिक ने शंका जताई है कि हो सकता है कि किसी यात्री ने सिगरेट इत्यादि का सेवन बस में किया हो और  सिगरेट को बुझाए बिना भीतर ही फेंका हो, जिसकी वजह से बस में आग लगी। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश किसी यात्री को जान या माल की हानि नहीं पहुंची।


घटनास्थल पर लिए गए नमूने फारेंसिक टीम ने मधुबन भेजे
पुलिस ने फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। एसएफएल हरियाणा मधुबन के निदेशक डा. जगदीश राम अत्री और सीन ऑफ क्राइम विशेषज्ञ अशोक कुमार वर्मा की टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने लेकर जांच के लिए हैं। उपरोक्त टीम ने घटनास्थल से नमूने लेकर जिला करनाल स्थित मधुबन लैब में भिजवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed