फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   domestic dispute in husband wife due to another wife

'सौतन' का पता चलते ही पत्नी बनी ज्वाला

Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 31 Mar 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
domestic dispute in husband wife due to another wife

महिला को जैसे ही सौतन का पता चला, वह परिवार के साथ आ धमकी। पुलिस को बुलाया और पति को सबक सिखाया। मामला मोहाली का है। सेक्टर-66 में रहने वाली महिला महिला को पता चला कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर एक और महिला को अपने घर में पत्नी बनाकर रखा हुआ है।

विज्ञापन


महिला तुरंत अपने परिजनों को लेकर अलग रह रहे पति के घर पहुंची। महिला और उसके परिजनों ने पति को समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और किसी की भी सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने मामला महिला और पुरुष का होने के चलते हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इसी बीच पीसीआर कर्मी ने खुद वुमन हेल्पलाइन पर फोन किया, लेकिन वुमन हेल्पलाइन कर्मियों को पहुंचने में एक घंटा लग गया। हालांकि मौके पहुंचे ही कर्मियों ने दोनों पक्षों की शिकायत ले ली और दोनों को थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाओं का काम करता है, बेटा भी है

domestic dispute in husband wife due to another wife

छाया ने बताया कि सुधीर दवाओं का काम करता है। 1999 में उनकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है, जो कि आठवीं में पढ़ता है। तीन साल से घर का माहौल ठीक न होने के चलते सुधीर ने उसे कुंभड़ा में किराये पर घर लेकर ठहरा दिया था। इसी बीच उसने अपनी मां की सेवा के लिए एक महिला नौकरानी रखी थी। जो कि उसकी बहन ने पठानकोट से भेजी थी।

इसी बीच उसकी मां का देहांत हो गया, लेकिन सुधीर ने उसे स्थाई रूप में घर में रख लिया। जबकि पत्नी को हमेशा टरकाता रहता था। इसी बीच पत्नी को भनक लग गई कि महिला के साथ उसके संबंध हैं। साथ ही वह स्थाई रूप से ही घर पर रखेगा। इसी बीच रविवार को मोहल्ले वाले भी छाया के पक्ष में आ गए।

इसके बाद इलाके की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अन्य मेंबर इकट्ठे हो गए। पुलिस दोनों को थाने ले गई। जहां पर दोनों पक्षों में तय हुआ है कि तीन दिन तक सुधीर कुंभड़ा में अपनी पत्नी छाया के संग रहेगा।

साथ ही उसके घर पर रही संतोष नाम की महिला अपना सारा सामान लेकर इलाका छोड़कर चली जाएगी। साथ ही उसे अपने बैंक खाते भी बंद करवाने होंगे। इसके बाद सुधीर अपनी पत्नी संग सेक्टर-66 वाले घर में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed