{"_id":"9ec76063aa72139c2620399303f2a47d","slug":"domestic-dispute-army-man-throw-wife-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में फौजी ने पत्नी को छत से फेंक दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में फौजी ने पत्नी को छत से फेंक दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
एक फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को छत से फेंक दिया। यह आरोप उसकी पत्नी ने ही पुलिस को दिए बयान में लगाया है। महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बयान के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-4 की है।
जानकारी के मुताबिक, पुराना पंचकूला निवासी रणजीत कौर की शादी 4 सिख लाइट इंफेंटरी में तैनात गुरदासपुर निवासी हीरा सिंह से 2007 में हुई थी। रणजीत कौर सेक्टर-4 में रहती है।
कौर ने बताया कि उसका पति गुरदासपुर में ससुराल में रहने का दबाव बना रहा था, जबकि वह गुरदासपुर इसलिए नहीं जाना चाहती थी क्योंकि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
इसी बात पर रविवार रात पति के साथ उसका झगड़ा हो गया और उन्होंने पहली मंजिल से उसे फेंक दिया। वह पहले ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी बाइक पर गिरी और उसके बाद जमीन पर। उसने किसी तरह पड़ोसियों को बुलाया और पड़ोसियों ने उसके परिजनों को सूचित किया।