फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog murder, dog fired due to barking, amritsar dog murder, crime, punjab, amritsar

कुत्ता भौंक रहा था, युवकों ने पहले पत्थर मारे, फिर गोलियां मारी

Sat, 09 Apr 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 09 Apr 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
dog murder, dog fired due to barking, amritsar dog murder, crime, punjab, amritsar
कुत्ते का भौंकना - फोटो : डेमो फोटो
पंजाब के अमृतसर में एक कुत्ते को भौंकना महंगा पड़ गया। उसे जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। हैरान रह गए न जानकर। ऐसा हुआ है और कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना देर रात की है। अमृतसर में एक कुत्ते को कुछ युवकों ने इसलिए गोलियों से छलनी कर दिया, क्यों‌कि वह उन पर भौंक रहा था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, वाल्मीकी मोहल्ले में कुछ युवक घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक कुत्ता उन्हें देखकर भौंकने लगा। उस समय तो वे उसे पत्थर मारकर चले गए। थोड़ी देर बाद वे वापिस आए तो उनके हाथ में पिस्तौल थी। वे कुत्ते को तलाश रहे थे। जैसे ही कुत्ता उन्हें नजर आया, उन्होंने उसे गोलियां मार दीं। यह वाकया एक प्रत्यक्षदर्शी ने बयां किया।
विज्ञापन


गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए तो कुत्ते को मरा देखकर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम करवाकर लाश सोसायटी फार द प्रीवेन्शन आफ क्वालिटी टू एनिमल (एस.पी.सी.ए) को सौंप दी। एस.पी.सी.ए. के इंस्पेक्टर अशोक जोशी ने बताया कि वे इस मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द ही डी.सी. को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed