{"_id":"76483ef0148cc543e276c0bfb7c635d8","slug":"doctor-raise-95-million-illegal-property-in-14-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस डॉक्टर ने 14 साल में जुटाई 95 लाख की अवैध संपत्ति!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस डॉक्टर ने 14 साल में जुटाई 95 लाख की अवैध संपत्ति!
सुशील गंभीर /अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आय से अधिक करीब 95 लाख रुपये की अवैध संपत्ति रखने के आरोप में सीबीआई ने डॉक्टर कर्नल (रिटायर्ड) वीएस यादव के खिलाफ सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि यादव के पास 1997 में पांच लाख 98 हजार की संपत्ति थी, लेकिन जब अक्तूबर 2011 में रिटायर हुए तो यह एक करोड़ 69 लाख रुपये हो गए।
विज्ञापन
उन्हें अक्तूबर 2011 में सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उस समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जब वह अंबाला आर्मी अस्पताल में तैनात थे।
यह रिश्वत एक कैंडिडेट को आर्मी में भर्ती के लिए तंदुरुस्त करार देने के एवज में ली गई थी। अब सीबीआई भ्रष्टाचार के अलावा आय से अधिक संपत्ति रखने के केस को अलग से चलाएगी।
विज्ञापन
सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि 1997 से 2011 तक की तैनाती के दौरान डा. कर्नल वीएस यादव ने आय से अधिक करीब 95 लाख रुपये की संपत्ति जुटाई। यादव ईएनटी स्पेशलिस्ट थे।
आठ अक्तूबर 2011 को संगरूर निवासी परमजीत सिंह को आर्मी अस्पताल में मेडिकली अनफिट करार दिया गया था, लेकिन बाद में परमजीत कर्नल यादव के घर पर उनसे मुलाकात की।
वहां 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद कर्नल यादव ने इस कैंडिडेट को फिट करार दिया था। इसी दौरान सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा, क्योंकि सीबीआई के पास पहले ही सूचना पहुंच चुकी थी।
बता दें कि कर्नल यादव 31 अक्तूबर 2011 को रिटायर हो चुके हैं और 18 नवंबर 2011 को उन्हें जमानत मिल गई थी।