फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divyang Death By Beating In Karnal Of Haryana

हवलदार की गिरफ्तारी और पत्नी को नौकरी पर अड़े रहे परिजन, पिटाई से हुई थी दिव्यांग की मौत

Wed, 03 Jul 2019 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Divyang Death By Beating In Karnal Of Haryana
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

मंगलपुर निवासी दिव्यांग बीरा उर्फ रणधीर को चोर समझकर हवलदार व उसकी पत्नी द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में परिजनों सुबह ही सदर थाना का घेराव कर लिया और आरोपी हवलदार की गिरफ्तारी व पत्नी को नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान परिजनों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दोपहर बाद मृतक रणधीर का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया। डॉक्टरों ने मृतक का विसरा मधुबन व रोहतक भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का खुलासा होगा लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद भी परिजनों ने शव नहीं उठाया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सैनी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये था मामला
मंगलपुर निवासी रणबीर ने बताया कि उसका भाई बीरा उर्फ रणधीर 29 जून को आरके पुरम के समीप दलानपुर में अपने पिता से मिलने के लिए गया था। वह दिव्यांग था। इस लिए वह आरके पुरम में हवलदार पवन के घर के समीप बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार की पत्नी व हवलदार ने उसे चोर समझकर पहले तो घर में पीटा और फिर हवलदार उसे थाना में ले गया और वहां जमकर पिटाई की। इसके बाद 30 जून को वह उसे घर छोड़कर चले गए। गंभीर चोट लगने के कारण सोमवार को बीरा ने दमतोड़ दिया। 

डेढ़ घंटे हवलदार के घर के सामने शव रखकर किया था प्रदर्शन
बीरा उर्फ रणधीर की मौत होने के बाद सोमवार को परिजनों ने उसका शव आरके पुरम मे हवलदार पवन के घर के सामने रख दिया। वहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर थाना प्रभारी बलजीत ने परिजनों को समझाया और हवलदार पवन व उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया तब जाकर परिजन वहां से उठे। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को फिर परिजनों ने सदर थाना का घेराव किया।

दिव्यांग होने के कारण घर में पांच बच्चों को खिलाता था बीरा

बीरा की बेबस पत्नी सुनीता ने बताया उसका पति दिव्यांग था। उसे अच्छे से चला भी नहीं जाता था। उसके बच्चे आशीष, साक्षी, तरूण व अजून घर में रहते थे और वह पूरा दिन दिहाड़ी करती थी। ऐसे में उसका पति बच्चों को घर में संभालता था। अब वही सहारा उससे दूर चला गया।

मृतक रणधीर का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने जो मांग रखी थी प्रशासन ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। मौत के कारणों को खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से होगा। फिलहाल हवलदार व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed