{"_id":"49e44cea1b8e3875e6ef2a94cb70afa8","slug":"disturbed-with-business-partner-young-man-commit-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनेसमैन ने की सुसाइड, पार्टनर को बताया दोषी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनेसमैन ने की सुसाइड, पार्टनर को बताया दोषी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Aug 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपयों के लेनदेन से परेशान बुड़ैल निवासी 21 वर्षीय युवक नरेंद्रपाल ने जहर निगलकर जान दे दी। पुलिस को नरेंद्रपाल की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने सुसाइड के लिए कपड़ों के व्यवसाय में साथी पार्टनर वासिद और उसकी पत्नी शहनाज को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता की शिकायत के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना 12 अगस्त रात की है। युवक आरोपी के साथ पार्टनरशिप में कपड़ों की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक नरेंद्रपाल बुड़ैल गांव में रहता था। वह वासिद और उसकी पत्नी शहनाज के साथ पार्टनरशिप में कपड़ों की दुकान चलाता था। उसने व्यापार में करीब 40 हजार रुपये लगा रखे थे। लेकिन वासिद और शहनाज ने उसे पार्टनरशिप से निकाल दिया। जब उसने अपने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
नरेंद्रपाल के पिता रतन सिंह का आरोप है कि वह भी पैसे मांगने गए थे। लेकिन पति-पत्नी ने साफ इंकार कर दिया। रतन सिंह का आरोप है कि आरोपी दंपति ने बेटे के नाम से ऑटो भी निकलवा रखा था। जिसे बेटा नरेंद्रपाल चलाता था। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त की रात बेटा ऑटो में ही सो रहा था।
वह उसे सोता देख घर चले गए। इसके बाद उन्हें पुलिस ने पत्नी के साथ वासिद के घर बुलाया। जहां पता चला कि उसके बेटे की रात में हालत खराब हो गई थी। उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ही उन्हें जानकारी दी कि नरेंद्रपाल ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ी। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने सुसाइड नोट और पिता रतन सिंह की शिकायत पर वासिद और शहनाज के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।