फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute with doctor husband, woman doctor commit suicide

पति से अनबन पर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी

Sat, 07 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
dispute with doctor husband, woman doctor commit suicide

पति से आए दिन लड़ाई-झगड़े से तंग आकर फोर्टिस की रेडियोलॉजिस्ट ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी । परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के डॉक्टर पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 33 में रहने वाली महिला साक्षी मित्तल (33) ने परेशान होकर घर में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मामले का पता शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे चला। सबसे पहले साक्षी को फंदे से झूलते हुए नौकरानी ने देखा। नौकरानी ने बताया पति ही साक्षी को जीएमसीएच-32 लेकर गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने साक्षी को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति विपुल मित्तल पेशे से डॉक्टर है और एक निजी मेडिकल कॉलेज में लेक्चरर है। साक्षी की सास नहीं थी और वह सेक्टर 33 में पति और ससुर के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका चार साल का बेटा भी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लड़के का पिता नही पहुंचा। सिर्फ लड़के का चाचा और उसका कजन ही अस्पताल में पहुंचे थे। परिजनों का कहना था कि उसके बेटे के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह किसके पास है।

पति पर आरोप, अस्पताल बनाने के लिए रुपये की डिमांड करता था

dispute with doctor husband, woman doctor commit suicide

मृतका के पिता रिशी ने बताया कि  शुक्रवार को सुबह 8.45 पर बेटी ने फोन कर घर आने को कहा। लेकिन तीन मिनट बाद ही दोबारा फोन कर आने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 11 बजे तक बेटी की मौत की खबर दी।

अक्सर पति पत्नी में झगड़ा होता था
परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दोनो में अक्सर झगड़ा होता था। परिजनों ने बताया कि झगड़े की कभी शिकायत पुलिस में तो नहीं दी थी। लेकिन दो बार दोनों के मामले पर हांसी में पंचायत हो चुकी है। अस्पताल बनाने के लिए रुपये मांगता था।

परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में महिला के पति विपुल मित्तल पर आरोप लगाया कि वह अक्सर उनसे अस्पताल बनाने के लिए रुपये की डिमांड करता था।

सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन के एसएचओ बलजीत सिंह बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed