फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute on poster bursts of MSG

डेरा समर्थकों ने 'MSG' पोस्टर फटने पर की मारपीट

Mon, 12 Jan 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना Updated Mon, 12 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
dispute on poster bursts of MSG

विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के संत राम रहीम की 16 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म एमएसजी का पोस्टर फटने पर गांव पिरथला में विवाद हो गया। आरोप है कि डेरा समर्थक 20 से 25 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दो लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती हैं। घायल के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को विवश होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में भर्ती मीनू ने बताया कि वह गांव पिरथला में बस स्टैंड के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। कुछ दिन पहले डेराप्रेमी फिल्म एमएसजी का बैनर उसकी रेहड़ी की सामने वाली दीवार पर लगा गए थे। जहां फिल्म का पोस्टर लगा था, उसके बगल में नरेश नाई की दुकान है। शनिवार सायं जब डेरा प्रेमी प्रचार करते हुए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि पोस्टर फटा हुआ था। इस पर उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीनू ने बताया कि इस बीच वह नाई की दुकान से अपनी प्लेटें लेने गया हुआ था। 20 से 25 डेरा प्रेमी पूछताछ करते हुए नाई की दुकान पर पहुंच गए। मीनू ने बताया कि डेरा प्रेमियों ने पूछताछ के दौरान नरेश और उसपर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी डेरा प्रेमी मौके से फरार हो गए। घायल मीनू और नरेश ने बताया कि उन्होंने पोस्टर को नहीं फाड़ा था।

घायल नरेश के पिता रामस्वरूप ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। अन्यथा वे संघर्ष व आंदोलन के लिए भी तैयार हैं।


थाना सदर प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि गांव पिरथला में दो समुदायों में झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed