फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute on kajauli water works in chandigarh nagar nigam house meeting

कजौली वाटर वर्कस पर चंडीगढ़ नगर निगम हाउस मीटिंग में हंगामा

Fri, 28 Oct 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
dispute on kajauli water works in chandigarh nagar nigam house meeting
चंडीगढ़ नगर निगम हाउस मीटिंग
कजौली वाटर वर्कस के दो नए फेज से आने वाले पानी पर शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए। इस हंगामे के बाद मेयर अरुण सूद ने कहा कि पांचवे और छठे फेज से शहर को पूरा 29 एमजीडी पानी मिलेगा। उनका कहना है कि जो यह साबित कर देगा कि इन दोनो पाइपों से आधा पानी मिलेगा तो वह राजनीति छोड़ देगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि चंडीगढ़ को पूरा पानी मिलेगा इसलिए जंडपुर से जो सेक्टर-39 वाटर वर्कस की पाइप डाली जा रही है वह 35 एमजीडी की क्षमता वाली ही डाली जा रही है जबकि पंजाब ने जंडपुर तक 80 एमजीडी पानी की पाइपे डाली है जिसमे अभी 40 एमजीडी ही शुरू होगा। बाकी 40 एमजीडी पंजाब ने 7 वें और 8 वें फेज के लिए डाली है जिसके लिए हरियाणा ने अभी मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन


जंडपुर से चंडीगढ़ को 35 एमजीडी पानी मिलेगा जिसमे से छह एमजीडी पंचकूला और चंडीमंदिर को दिया जाएगा। उनका कहना है कि अगले साल सारा काम पूरा हो जाएगा और शहर में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। मेयर ने यह भी कहा कि पानी के रेट में कोई भी इजाफा नहीं होगा। कांग्रेस ने जब इस नए प्रोजेक्ट पर खर्च होने वाली राशि पर सवाल उठाया तो सूद ने कहा कि जो पहले 4 फेज बने है उस पर भी नगर निगम ने ही खर्चा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed