{"_id":"576421924f1c1b515911b715","slug":"dispute-boys-dispute-deadly-attack-on-boy-crime-police-chandigarh-police-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर भिड़े दो गुट, युवक पर जानलेवा हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर भिड़े दो गुट, युवक पर जानलेवा हमलावर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मामूली बहस के बाद युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 51 निवासी आशुतोष शर्मा और सेक्टर 30 के रहने वाले मान सलूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 13 जून को शाम आरोपियों ने दो साथियों से मिलकर सेक्टर-48 निवासी करनबीर सिंह पर तेजधार हमला किया था। आरोपियों ने हमला सेक्टर 10 स्थित पेट्रोल पंप के पास किया था। करनबीर और आरोपी युवक एक दूसरे को जानते हैं। उनकी किसी बात पर आपस में बहस हो गई थी। जिसके बाद उस पर हमला किया।
हमले के बाद पीड़ित खुद जीएमएसएच 16 अस्पताल पहुंच गया था। वहां उसने बताया कि उसे ये चोटें उसकी अपनी गलती से लगी है। वह किसी पर कोई कार्रवाई नहीं चाहता। उसके बाद पीड़ित के परिजन उसे मोहाली के एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में पीड़ित के परिजनों ने सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में आकर मारपीट की सारी बात बताई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।