{"_id":"a2a499cdcd44186c5c02849bf6dc8430","slug":"dispute-and-rampage-at-night-food-street-allegation-of-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट फूड स्ट्रीट पर कार के शीशे तोड़ भागे युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइट फूड स्ट्रीट पर कार के शीशे तोड़ भागे युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
नाइट फूड स्ट्रीट (एनएफएस) पर सुरक्षा होने के बावजूद सोमवार रात 12.30 बजे वेरना कार सवार बदमाश डस्टर के शीशे तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की वारदात को पुलिस संदिग्ध मानकर आपसी रंजिश और मारपीट का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि कार पार्किंग को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। मालूम हो कि एनएफएस पर छह पुलिसकर्मियों के अलावा एक विशेष पीसीआर तैनात रहती है।
जानकारी के अनुसार, जहां पर वारदात हुई वहां से महज दस कदम की दूरी पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद आरोपी डस्टर के तीनों शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों का सेक्टर-37 तक पीछा किया गया। जहां आरोपी एक बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में नया खुलासा करने का दावा किया है। सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि सरयू गाबा अपनी फैमिली के साथ डस्टर कार में नाइट फूड स्ट्रीट आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान कार पार्किंग में उनकी आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ। इसके बाद ही शीशे तोड़ने की वारदात हुई। पुलिस का कहना है कि डेढ़ लाख की लूट से जुड़ा कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
पुलिस झूठा साबित कर दे, शिकायत वापस ले लूंगा: गाबा
शिकायतकर्ता सरयू गाबा ने कहा कि उनके साथ लूट की वारदात हुई है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को लिखित तौर पर दी। अगर पुलिस लूट की वारदात को झूठा साबित कर दे तो वह अपनी शिकायत वापस ले लेंगे।
लुधियाना नंबर की थी कार
शिकायतकर्ता सरयू गाबा ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी कि आरोपियों की कार का नंबर लुधियाना से रजिस्टर्ड है।