फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute and clash during ghudchadi at village of karnal

घुड़चढ़ी को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Sun, 05 Mar 2017 09:16 AM IST
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
सोमदत्त शर्मा/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Sun, 05 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
dispute and clash during ghudchadi at village of karnal
करनाल के गांव में घुड़चढ़ी के दौरान विवाद
घुड़चढ़ी को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद पत्थरबाजी की गई। इसके चलते गांव में तनाव का माहौल बना है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना हरियाणा के करनाल की है।
विज्ञापन


गांव सग्गा में एक युवक की शादी के दौरान घुड़चढ़ी के वक्त जमकर पत्थरबाजी की गई। इस पत्थरबाजी ने एएसआई कृष्ण घायल हो गए। आरोप राजपूत समुदाय पर लगे हैं। वहीं पत्थरबाजी के बाद गांव के तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। पत्थरबाजी की खबर मिलते ही डीसी मंदीप बराड़, एसपी जेएस रंधावा और डीएसपी मौके पर पहुंचे और बारात को पुलिस के साथ अंबाला के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हुआ था विवाद

dispute and clash during ghudchadi at village of karnal
करनाल के गांव में घुड़चढ़ी के दौरान विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, आज गांव सैदा के युवक सोमबीर की शादी है। बीती रात घड़चढ़ी निकालने को लेकर सोमबीर का गांव के ही राजपूत समुदाय से झगड़ा हो गया। समुदार के लोग घुड़चढ़ी निकालने के लिए मना कर रहे थे।

उन्होंने सोमबीर को घुड़चढ़ी न निकालने की चेतावनी दी, लेकिन वह अड़ गया। सवेरे जब सोमबीर घुड़चढ़ी निकालने लगा तो राजपूत समुदाय के कुछ युवक आकर पत्थरबाजी करने लगे। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

जिला एसएचओ दल बल के साथ मौके पर पहुंचा और मामला संभाला। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों ने आपस में बैठकर मीटिंग की, साथ ही बारात को पुलिस की सुरक्षा में रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed