{"_id":"7a75cec376a86a0e64b4ffb549ca9f7e","slug":"disgraceful-act-to-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और पाठी करने लगा बच्ची से घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...और पाठी करने लगा बच्ची से घिनौनी हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 04 May 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति की ओर से अपने पिता की बरसी पर घर में रखवाया गया पाठ करने आए पाठी ने घर में खेल रही बच्ची से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों ने उसे देख लिया और शोर मचाया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बच्ची के पिता की शिकायत गांव बीरमी निवासी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना डिविजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने पिता की बरसी पर पाठ रखवाया हुआ था। शनिवार को पाठी पाठ करने आया। उनकी पांच साल की बच्ची घर में खेल रही थी।
विज्ञापन
पाठी ने मौका पाकर बच्ची से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। परिजनों ने उसे अश्लील हरकतें करते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचने पर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया।
शिकायत पर कुछ समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रामपाल ने बताया कि रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।