{"_id":"56f961f54f1c1bfa02f002ce","slug":"disarray-on-victory-of-team-india-on-australia-send-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जीत में हुल्लड़बाजी पड़ी महंगी, पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीम इंडिया की जीत में हुल्लड़बाजी पड़ी महंगी, पहुंचे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38 में रविवार देर रात टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली जीत की खुशी में हुल्लड़बाजी करना दो छात्रों को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
पड़ोसी बिजनेसमैन के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-38 निवासी बिजनेसमैन हरप्रीत सिंह ने दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। छात्रों की पहचान अनुज व अखिल के रूप में हुई है। दोनों डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। पुलिस के अनुसार छात्र अनुज और अखिल सेक्टर-38 में पीजी रहते हैं। रविवार देर रात भारतीय टीम की जीत पर दोनों घर के बाहर आकर सड़क पर जश्न मनाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान पड़ोसी बिजनेसमैन हरप्रीत सिंह घर से बाहर आए। उन्होंने दोनों छात्रों को हुल्लड़बाजी करने से रोका। इस पर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों छात्र बाद में लाठी-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस गए।
हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। हाथापाई के दौरान उनके मुंह पर चोटें आई हैं। विवाद बढ़ता देख किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाया।