फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

डिंपल मर्डरः प्लानिंग के साथ की थी हत्या

Thu, 31 Jul 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Jul 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

पुलिस का दावा है कि कांस्टेबल आनंद ने पूरी प्लानिंग के साथ पत्नी डिंपल की हत्या की। उसने अपने एक दोस्त काला को 7 गोलियां दे रखी थीं, जो वारदात के बाद फिर से सर्विस रिवाल्वर में डाल कर उसे फुल लोडेड दिखा देना था। इस तरह आनंद को हत्यारा साबित करना मुश्किल होता।

विज्ञापन


अगर आनंद मौके पर न पकड़ा जाता तो वह अपने मकसद में कामयाब हो सकता था। बुधवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आनंद को जिला अदालत में पेश किया और तीन दिन का रिमांड मांगा मगर एक दिन का ही मिला। पुलिस कहना था कि आरोपी से वह 7 गोलियां बरामद करनी है जो उसने अपने दोस्त को दी हुई हैं।
विज्ञापन


यह भी पता करना है कि वह ये गोलियां कहां से लाया। मोबाइल की काल डिटेल चेक करनी है। जिस लड़की से अफेयर बताया जा रहा है, उसकी भी जांच करनी है। आनंद ने छह दिन पहले जीएमएसएच-16 में पत्नी डिंपल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। डिंपल जीएमएसएच-16 की ही कर्मचारी थी। आनंद ने खुद को भी गोली मार ली थी जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसोस जता रहा है आरोपी कांस्टेबल

Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

पूछताछ के दौरान कांस्टेबल आनंद ने पुलिस को बताया कि गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। वह उससे काफी प्यार करता था और अब इसके लिए अफसोस है। घटना के दिन वह अपनी पत्नी को यही कह रहा था कि वह मायके में रहने की बजाय उसके साथ ही रहे लेकिन पत्नी नहीं मानी।

21 गोल्ड मेडल जीत चुका है आनंद
पुलिस के अनुसार बाक्स आनंद अलग अलग प्रतियोगिता में अभी तक 21 गोल्ड मेडल जीत चुका है। बुधवार को परिवार के सदस्य और बाल्मीकि समुदाय के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी डा.सुखचैन सिंह गिल से मिला। परिवार के सदस्यों ने एसएसपी ने बच्चों के लिए मदद करने की अपील की।

बाल्मीकि समुदाय के नेता बलराज सिंह ने बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि 18 साल की आयु पूरी करने के बाद डिपंल के बेटे को पुलिस में नौकरी देने का प्रावाधान किया जाए।

पीछे के गेट से पुलिस ले गई थाने

Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

कांस्टेबल आनंद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पांच दिन पहले जीएमएसएच-16 में पत्नी डिंपल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। डिंपल जीएमएसएच-16 की ही कर्मचारी थी।

आनंद ने खुद को भी गोली मार ली थी जिस कारण वह अस्पताल में भर्ती था। दोपहर 1:20 बजे डिसचार्ज होने के बाद पुलिस चुपके से उसे पिछले गेट से लेकर सेक्टर-17 थाने ले गई।

पुलिस को आशंका थी कि परिजन और गुस्साए लोग कांस्टेबल आनंद पर हमला कर सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बॉक्सर आनंद को सेक्टर-17 थाने में रखकर मुख्य गेट भी बंद कर दिया। पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की मंजूरी दी जा रही थी।

परिजनों का आरोप, नरमी बरत रही पुलिस

Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand
परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी कांस्टेबल के साथ नरमी बरत रही है। डिंपल के पिता मामचंद का कहना है कि कांस्टेबल आनंद को उम्र कैद एवं फांसी की सजा होनी चाहिए। उनका कहना है कि आनंद ने उसकी प्यारी बच्ची उनसे छीन ली है।

डिंपल की बहनें अभी भी गहरे सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस को आरोपी कांस्टेबल को लोगों के हवाले कर देना चाहिए। पुलिस के अनुसार सोमवार को आनंद की एक बार फिर से सर्जरी हुई है।

रिमांड की मांग करेगी पुलिस
पुलिस आरोपी आनंद को बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल करेगी। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान यह पता किया जाएगा कि आनंद ने किन कारणों से अपनी पत्नी की हत्या की है।

मालूम हो कि आनंद के खिलाफ हत्या और एक अन्य महिला कांसल निवासी सवित्री पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। महिला सवित्री अपने बेटे को अस्पताल में चेकअप के लिए लेकर आई थी।

40 मिनट का खेल

Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

कांस्टेबल आनंद के प्रति अस्पताल के कर्मचारियों में भारी रोष था। पुलिस को संभावना थी कि अस्पताल से छुट्टी के समय जब मुख्य प्रवेश द्वार से ले जाया जाएगा तो आनंद पर हमला हो सकता है। ऐसे में पुलिस ने एक चाल चली। यह बात फैलाई गई कि 2 बजे आनंद को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन पुलिस आरोपी को 40 मिनट पहले ही निकाल कर ले गई।

अस्पताल के पिछली तरफ के रास्ता का इस्तेमाल नहीं किया जाता लेकिन उसे निकालने के लिए इसके गेट खोले गए। आनंद का मुंह भी कपड़े से ढंक दिया गया। वहीं प्रवेश द्वार पर लोगों के अलावा मीडियाकर्मी भी एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करते रहे। आनंद को गिरफ्तार करने के लिए थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल खुद पहुंचे थे।

अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार जब कोई आम व्यक्ति किसी हत्या के मामले में आरोपी होता है तो पुलिस खुलेआम गिरफ्तार करके अदालत लेकर जाती है। जब अपने ही कांस्टेबल की बारी आई तो उसे छिपा कर ले जा रहे हैं।

आरोपी पति के लिए हर किसी के दिल में गुस्सा

Dimple Murder: Constable Aanand on One Day Remand

सेक्टर-24 की बेटी डिपंल का शव रविवार सुबह अस्पताल से घर लाया गया। जिस समय शव घर लाया गया उस समय वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। वहीं हर किसी के दिल में इस क्रूर हादसे के लिए पति के खिलाफ गुस्सा था। रविवार को डिंपल का भाई विकास और अन्य परिजन सुबह 10 बजे शव को लेने के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंच गए।

वहां से परिजन शव लेकर सेक्टर-24 स्थित आवास पहुंचे। शव आवास पर पहुंचते ही वहां का गमगीन माहौल अचानक चीख पुकार में बदल गया। परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों समेत वहां मौजूद सभी लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

डिंपल के शव को देखकर हर कोई उसके पति कांस्टेबल आनंद को कोस रहा था। वहीं मां के शव को देखकर बच्चों का भी बुरा हाल था। नौ साल के बेटे कशिश ने ही रोते-रोते मां के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस की मौजूदगी में ही शव को अस्पताल से अभिभावकों के घर लाया गया और यहां से सेक्टर-25 के श्मशान घाट ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed