फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dewar and sister in law found hanged in Gohana of Haryana

अलग-अलग कमरों में लटके मिले देवर-भाभी के शव, सदमें में परिजन, मौत की वजह आई सामने

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dewar and sister in law found hanged in Gohana of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

सोनीपत के गोहाना की देवीपुरा कालोनी में देवर-भाभी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले। महिला शादी के आठ साल बाद भी बच्चा नहीं होने से परेशान थी। बताया गया है कि इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया। वहीं भाभी की मौत के सदमे में देवर ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतका की बहन की शादी देवर संग हुई थी। सूचना मिलने पर शहर थाना की देवीपुरा चौकी पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


देवीपुरा कालोनी निवासी सोनू व उसके भाई विक्रम की शादी फतेहाबाद के गांव बिरढाना की सगी बहनों प्रीति व सोनिया के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। प्रीति की शादी सोनू और सोनिया की शादी विक्रम से हुई थी। आठ साल बाद भी प्रीति को बच्चा नहीं हुआ था। बच्चा नहीं होने से प्रीति मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। शुक्रवार देर शाम प्रीति ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद विक्रम वहां पहुंचा तो उसने भाभी प्रीति को फंदे पर लटका देखा। इस सदमे में उसने बिना किसी को कुछ कहे घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। देवर-भाभी के शव फंदे पर लटके देख परिजन व आसपास के लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले की सूचना देवीपुरा पुलिस चौकी को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Dewar and sister in law found hanged in Gohana of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पुलिस ने प्रीति के चाचा रमेश और विक्रम के पिता देशराम के बयान दर्ज कर दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। 

बच्चा नहीं होने से मायूस रहती थी प्रीति 
सामान्य अस्पताल में शव लेने पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि प्रीति की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के लंबे अर्से बाद भी जब उसे बच्चा नहीं हुआ तो वह परेशान रहने लगी। अक्सर वह मायूस हो जाती थी। अब इसी परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया। 

विक्रम के हैं दो बच्चे 
भाभी के आत्महत्या करने के बाद सदमे में खुद भी आत्महत्या करने वाले विक्रम के दो बच्चे हैं। प्रीति की बहन सोनिया से शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए। जिसमें एक लड़का व लड़की है। दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

देवर-भाभी के शव अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटके मिले हैं। परिजनों ने बताया है कि प्रीति की शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं थे। जिस कारण वह परेशान रहती थी और उसने आत्महत्या की है। भाभी की मौत के सदमे में विक्रम ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  -राजेश कुमार, चौकी प्रभारी देवीपुरा, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed