{"_id":"3773a74d7532f8751d189d69fcfa7ca8","slug":"dera-mukhi-photo-case-two-nominated","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरी मुखी की तस्वीर मामले में दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरी मुखी की तस्वीर मामले में दो नामजद
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Tue, 20 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी की तस्वीर को छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान गांव कोटला मेहर सिंह (मोगा) निवासी रणजीत सिंह बराड़ व कोटकपूरा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई।
पुलिस को दिए बयान में डेरे की ब्लाक कमेटी के सदस्य राज कुमार ने बताया कि उसके वाट्स अप अकाउंट पर गांव कोटला मेहर सिंह निवासी रणजीत सिंह बराड़ ने डेरा मुखी की छेड़छाड़ की हुई एक तस्वीर भेजी है।
विज्ञापन
इसी तरह एक डेरा प्रेमी गुरदास सिंह जैतो के अकाउंट पर भी कोटकपूरा निवासी दीपक कुमार ने इसी तस्वीर को भेज कर डेरा प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बयान के आधार पर रणजीत सिंह बराड़ व दीपक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए और आईटी एक्ट की धारा 66 ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
इससे पहले डेरे के नामचर्चा घर में जुटे हजारों डेरा प्रेमियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी और डेरे की प्रांतीय कमेटी के सदस्य महिंदर पाल बिट्टू की अगुवाई में प्रेमियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी बलजीत सिंह व थाना प्रभारी दविंदर सिंह से मिला।