फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deputy mayor Karnal, Accountant met with the millions of new notes

डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास मिले लाखों के नए नोट, 2000 के ज्यादा

Fri, 30 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Fri, 30 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
deputy mayor Karnal, Accountant met with the millions of new notes
डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास मिले लाखों के नए नोट - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास लाखों के नए 2000 और 500 रुपये के नोट देखकर दंग रह गई। मामला हरियाणा के करनाल की है। जहां करनाल नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के अकाउंटेंट मोहित पोपली को पुलिस ने शुक्र्रवार को 16.45 लाख रुपये की नकदी के साथ काबू किया। बरामद की गई राशि में 14 लाख. 42 लाख की करेंसी नई है, जो दो-दो हजार के नोट में है। पुलिस ने मामला आयकर विभाग के हवाले कर दिया है। उधर डिप्टी मेयर वधवा का कहना है कि यह राशि कारोबार की है। 
विज्ञापन


तरावड़ी थाना प्रभारी जसमेर सिंह ने बताया कि उन्हें  सूचना मिली थी कि डेरी मोहल्ला निवासी मोहित पोपली के पास नकद रुपये है और वह इस समय भाटिया कॉलोनी तरावड़ी में किसी के घर पर है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने भाटिया कॉलोनी स्थित ज्योति नामक युवक के घर से मोहित को नोटों से भरे बैग सहित पकड़ लिया। मोहित ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। 
विज्ञापन

डिप्टी मेयर ने दी सफाई

deputy mayor Karnal, Accountant met with the millions of new notes
डिप्टी मेयर के अकाउंटेंट के पास मिले लाखों के नए नोट - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में उसने बताया कि वह करनाल नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के पास एकाऊंटेंट का काम करता है और यह पैसा उन्हीं का है, जो मार्केट से उसने इकटठा किया है। इस पर पुलिस ने मामले की जानकारी इनकम टैक्स अधिकारियों को दी। इनकम टैक्स अधिकारी तरावड़ी थाने पहुंचे और करेंसी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।  

कारोबार का है पैसा, पूरे हैं सबूत : वधवा
नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा ने बताया कि उनका घी व रेत का कारोबार है और यह सारी करेंसी इस कारोबार से मार्केट से कलेक्शन करके आई है। इसका पूरा हिसाब उनके पास है, जिसे वह मांगने पर इनकम टैक्स अधिकारियों के सामने पेश करेंगे। मोहित हमारा अकाउंटेंट है और कलेक्शन की जिम्मेदारी भी उसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed