फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of Cash in BitCoin via Computer Hacking

नामी चार्टेड अकाउंटेंट का कंप्यूटर हैक कर बिटकॉइन में मांगी फिरौती, आप भी रहें संभल कर

Wed, 01 Aug 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Wed, 01 Aug 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
Demand of Cash in BitCoin via Computer Hacking
Bitcoin
साइबर हैकर्स ने एक नामी चार्टेड अकाउंटेंट का कंप्यूटर सिस्टम हैक करके फाइलें इंक्रिप्ट कर दी हैं। फाइल्स डीक्रिप्ट करने के बदले सीए से 0.2 बिटकॉइन (110303 भारतीय रुपये) की मांगी गई है। इस हमले से शहर के दूसरे सीए भी घबरा गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ में साइबर क्राइम का इस तरह का यह पहला मामला है। बता दें कि दिल्ली के रानीबाग निवासी सीए एनके सर्राफ का एमआईई क्षेत्र में ऑफिस हैं। शनिवार को वह अपना सिस्टम बंद करके घर गए थे।
विज्ञापन


रविवार को ऑफिस कर जब उन्होंने अपना कंप्यूटर चलाया तो स्क्रीन पर हैकर का मैसेज फ्लैश हो रहा था। संदेश में कहा गया था कि आपका सिस्टम हैक हो चुका है। कंप्यूटर की फाइलें इन्क्रिप्ट कर दी गई हैं। संदेश में फ्लैश हो रही मेल पर संपर्क करें। संबंधित मेल पर संपर्क करने पर दो दिन बाद बिटकॉइन  में फिरौती की मांग की गई। एमआईई चौकी इंचार्ज दिलावर सिंह का कहना है कि सीए की शिकायत साइबर विभाग में फारवर्ड कर दी गई है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बोस्टन-7 मेल से मांगी फिरौती
सीए एनके सर्राफ ने कंप्यूटर में फाइलें खोजने का प्रयास किया तो कंप्यूटर ने काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने हैकर को मेल भेजा। अगले दिन 30 जुलाई को हैकर का बोस्टन-7 (प्रोटोन मेल) आईडी से जवाब आया। हैकर ने कहा कि कंप्यूटर को अनलॉक करने के लिए आपको 0.2 बिटकॉइन देने होंगे। पेमेंट हमारे अकाउंट वॉलेट (बटुआ) में डालनी है। आप लोकलबिटकॉइन्सडॉटकॉम से बिटकॉइन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेमेंट होने के बाद हम आपको डीक्रिप्शन के लिए फाइल भेजेंगे। उस फाइल का साइज 10 एमबी रहेगा। इसके जरिये आप अपने सिस्टम को फिर चालू कर पाएंगे। सर्राफ ने मेल का जवाब नहीं दिया तो कुछ घंटे बाद करीब दो बजे हैकर ने फिर मेल भेजा। इस मेल में डिस्काउंट देने की बात कही। बता दें कि 0.2 बिटकॉइन की भारतीय रुपये में कीमत करीब 110303 रुपये है।

पहले भी हुईं फाइलें हैक
सीए एनके सर्राफ ने बताया कि गत 14 जुलाई को भी उनकी कुछ फाइलें हैक की गई थीं, लेकिन इस बार पूरा सिस्टम ही हैक कर लिया गया है। अब हैकर पैसे की डिमांड कर रहा है। उनके सिस्टम में एक लाख से ज्यादा फाइलें हैं। क्लाइंट्स का सारा डाटा हैकर्स के पास चला गया है। मामले में उन्होंने एमआईई चौकी में शिकायत दे दी है। गौरतलब है कि सीए सर्राफ बहादुरगढ़ के काफी उद्योगपतियों और अन्य नामी लोगों का लेखाजोखा में मदद करते हैं।


क्विक हील भी कार्रवाई
सीए एनके सर्राफ ने कहा कि वॉयरस और हैकिंग से बचने के लिए उन्होंने अपने सिस्टम में क्विक हील का सर्वर बेस्ड एंटीवायरस डलवा रखा है। फिर भी हैकर्स से सिस्टम को हैक कर लिया। हैकर्स ने एंटीवायरस को भी अनइंस्टॉल कर दिया। वह क्विक हील के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed