{"_id":"39bd2629d0cfeebebbd07e76b96d0bf0","slug":"delhi-zoo-incident-like-case-was-happened-in-chhatbir-zoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतबीड़ जू में हो चुका है दिल्ली जैसा खूनी खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छतबीड़ जू में हो चुका है दिल्ली जैसा खूनी खेल
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघ ने एक युवक को शिकार बनाया, ऐसा हादसा छतबीड़ जू में भी हो चुका है। घटना अक्तूबर 1999 का है। जम्मू निवासी निवासी बलदेव सिंह उर्फ बिट्टू छतबीड़ में दोस्तों के साथ घूमने आया था।
विज्ञापन
उसने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने भालुओं से हाथ मिलाने की सोची। अपनी सोच को दोस्तों के सामने साबित करने के मकसद से वह भालुओं के बाड़े में कूद गया।
विज्ञापन
इसके बाद दो भालुओं ने बुरी तरह चीरफाड़ करके बलदेव को मार डाला था। इस घटना के कारण काफी समय तक छतबीड़ में दहशत का माहौल रहा था।