{"_id":"57aaccd24f1c1bf05dee4d15","slug":"delhi-university-students-including-a-girl-died-in-road-accident-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद: कार-जीप की टक्कर, युवती समेत डीयू के 4 स्टूडेंट्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबाद: कार-जीप की टक्कर, युवती समेत डीयू के 4 स्टूडेंट्स की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(हरियाणा)
Updated Wed, 10 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में सड़क हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के शाहबाद में सड़क हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवती भी शामिल है। हादसा कार और जीप की टक्कर से हुआ। देर रात हुए इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज चल रहा है।
मृतकों की पहचान नागालैंड निवासियों के रूप में हुई है। सभी की जेब से दिल्ली यूनिवर्सिटी के आई कार्ड मिले हैं। बताया जा रहा है कि सभी दिल्ली से जालंधर की ओर जा रहे थे कि कुरुक्षेत्र के शाहबाद में ये हादसा हो गया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया।

दिल्ली से जालंधर जा रहे थे सभी स्टूडेंट्स
हरियाणा में सड़क हादसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अुनसार, देर रात हाइवे पर एक कार और जीप की आमने सामने की टक्कर हो गई। कार में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे, उनमें एक युवती भी थी। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बाहर निकाला।
जीप के ड्राइवर सुरेंद्र कुमार समेत कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती व दो अन्य गंभीर रूप से घायल थे। लोगों ने उन्हें अस्तपाल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवती की मौत हो गई, वहीं दो घायलों का इलाज चल रहा है।