{"_id":"62669c75875e7d2ab42216c3","slug":"delhi-importer-arrested-in-102-kg-heroin-recovery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 किलो हेरोइन का मामला: अफगानिस्तान से मुलेठी मंगवाने वाला दिल्ली का आयातक गिरफ्तार, कई लोग हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
102 किलो हेरोइन का मामला: अफगानिस्तान से मुलेठी मंगवाने वाला दिल्ली का आयातक गिरफ्तार, कई लोग हिरासत में
Mon, 25 Apr 2022 07:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:04 PM IST
सार
मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से दिल्ली के एक आयातक ने मंगवाई थी। हेरोइन की तस्करी की जानकारी तब मिली जब मुलेठी के ट्रक की स्कैनिंग के दौरान कुछ आसामान्य चित्र कस्टम को दिखाई दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुलेठी के ट्रक में 102 किलोग्राम हेरोइन मिलने के मामले में दिल्ली के एक आयातक को गिरफ्तार कर किया गया है। कस्टम अधिकारियों ने अफगानिस्तान से मुलेठी मंगवाने वाले दिल्ली के आयातक को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। कस्टम विभाग ने इस मामले में अमृतसर से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नरेट के संयुक्त कमिश्नर बलबीर सिंह मांगट ने दिल्ली के आयातक की गिरफ्तारी की पुष्टि की लेकिन उन्होंने अमृतसर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 23 अप्रैल को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से आई मुलेठी के ट्रक में 102 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। कस्टम कमिश्नरेट ने अमृतसर से हिरासत में लिए गए लोगों के बाबत किसी तरह की पुष्टि करने से इनकार किया।
विज्ञापन
अमर उजाला ने अपने 25 अप्रैल के अंक में इस संबंध में छापी खबर में इसके तार अमृतसर और दिल्ली से जुड़े होने की संभावना व्यक्त की थी।कस्टम कमिश्नरेट के तहत इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने हेरोइन तस्करी के बड़े प्रयास को विफल किया है। इस दौरान ट्रक में मुलेठी की बोरियों में से 485 ब्लाक बरामद मिले थे। तोड़ने पर उनके अंदर से 102 किलो हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से दिल्ली के एक आयातक ने मंगवाई थी। हेरोइन की तस्करी की जानकारी तब मिली जबकि मुलेठी के ट्रक की स्कैनिंग के दौरान कुछ आसामान्य चित्र कस्टम को दिखाई दिया।
बीएसएफ ने हेरोइन के दो पैकेट पकड़े
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार को बाड़ के पार अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए हैं। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बीएसएफ के चौकस जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ सेक्टर खासा, अमृतसर में तैनात बीएसएफ की 144 बटालियन के जवान सुबह सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) रतन खुर्द के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच बीएसएफ ने वहां सर्च अभियान चलाया।
बल के जवानों को खेत में पीले रंग के प्लास्टिक में बंधे दो पैकेट मिले। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के आईजी आसिफ जलाल ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के बाड़ पार खेत में जाने से पहले जवान सर्च अभियान चलाते हैं। इसके बाद ही किसानों को तय समय सीमा के अंदर बाड़ पर खेतों में जाने की इजाजत दी जाती है।