फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   delhi election: happy moment in kejriwal house

केजरीवाल के दादा मंगल के घर 'मंगल को मंगल'

Tue, 10 Feb 2015 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार) Updated Tue, 10 Feb 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
delhi election: happy moment in kejriwal house

अरविंद केजरीवाल के दादा मंगल के घर मंगल के दिन मंगल की तैयारी जोरों पर जारी हैं। दरअसल मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं।

विज्ञापन


चुनाव सर्वेक्षणों को आधार बनाते हुए अभी से यहां जश्न का माहौल है और मंगल को बड़े जश्न की तैयारी है। न केवल अरविंद केजरीवाल के परिजन बल्कि पूरा शहर 10 फरवरी के नतीजे पर निगाह लगाए हुए हैं। समर्थक जहां जश्न की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं परिवार के लोग भी पूरे शहर के साथ खुशियां साझा करने के लिए प्लान बनाने में लगे हैं।
विज्ञापन


अरविंद के पुरखों के गांव खेड़ा के लोग भी कम उत्साहित नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मंगलचंद के पोते ने भी दादा की तरह अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों को पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल इस बार अधूरे नहीं बल्कि पूरे बहुमत के साथ पांच साल के लिए दिल्ली में बतौर सीएम वापसी करेगा। ऐसा हुआ तो मंगलवार को सिवानी शहर में होली और दीवाली एक साथ देखने को मिलेगी।

चाची ने कुल देवी से मांगी थी जीत की मनोकामना

delhi election: happy moment in kejriwal house

सिवानी इलाके में अभी तक किसी की भी सुदृढ़ राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है। अनाज मंडी स्थित 30 नंबर दुकान के ऊपर अपने चाचा मुरारीलाल के घर एक छोटे से कमरे में जन्माष्टमी के दिन जन्में अरविंद केजरीवाल पर आज पूरा शहर गर्व करता नजर आ रहा है।

अरविंद केजरीवाल के पक्ष में भले ही चुनावी रुझान आ रहे हैं लेकिन असली तस्वीर मंगलवार को नतीजों के आने के बाद ही साफ होगी। न केवल परिवार, बल्कि शहर और अरविंद केजरीवाल के पुरखों के गांव खेड़ा के लोग भी अरविंद की सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीद लगाए हुए हैं।

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में दोबारा ताजपोशी की संभावनाओं से उत्साहित अरविंद के चाचा गिरधारीलाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अरविंद पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापसी करेंगे।

पुरखों के गांव खेड़ा में मनोकामना
अरविंद केजरीवाल की चाची रामदुलारी ने बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए पुरखों के गांव खेड़ा में मनोकामना मांगी थी। उन्हें पूरा भरोसा है कि देवी मां ने उनकी सुनवाई की है। इसलिए वे 10 फरवरी को मतगणना वाले दिन खेड़ा जाकर कुल देवी के मंदिर में माथा टेकेंगी। उन्होंने कहा कि वे अरविंद के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिल्ली जाएंगी और उन्हें आशीर्वाद भी देंगी।

जीत का जमकर मनाएंगे जश्न
अरविंद के भांजे विपुल, आप समर्थक कृष्ण फोगला, गुलशन भ्याना, सुरेंद्र गर्ग, विपुल ने कहा कि जैसे ही पूरे परिणाम आप के पक्ष में आए वैसे ही पूरा शहर जश्न में डूब जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए रंग-गुलाल, आतिशबाजी और डीजे का प्रबंध कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed