फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   death threat to hisar's aadhti hari singh, haryana crime news

दो करोड़ रुपये दे दे, वर्ना तुझे और तेरे लड़के को खत्म कर दूंगा...

Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/उकलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार/उकलाना Updated Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
death threat to hisar's aadhti hari singh, haryana crime news
demo pic
किसी ने उकलाना अनाज मंडी के आढ़ती हरिसिंह को चिट्ठी भेजकर दो करोड़ रुपये की चौथ मांगी है। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 उकलाना में भूना रोड पर ढाणी में रहने वाले हरिसिंह ने बताया कि वह कस्बे में ही धर्मपाल-महेंद्र नाम से आढ़त की फर्म चलाते हैं। वह मूल रूप से चमारखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। बुधवार शाम को गांव चमारखेड़ा में डाकिया उनके घर पहुंचा। उनके भाई जगदीश को उनके नाम एक चिट्ठी देकर चला गया। उस चिट्ठी पर किसी डाकघर की मुहर नहीं है। जगदीश ने उनको रात को वह चिट्ठी दी तो वह पढ़कर दंग रह गए। 
विज्ञापन


यह लिखा चिट्ठी में
चिट्ठी भेजने वाले ने लिखा है कि हरिसिंह तेरी साल की कमाई एक करोड़ रुपये है। तू दो करोड़ रुपये हमें दे दे। अगर तूने हमारी तरफ ध्यान नहीं दिया तो तुझे और तेरे लड़के को खत्म कर दूंगा। पुलिस को रिपोर्ट मत करना, पुलिस हमारी ही है। आढ़ती ने बताया कि चिट्ठी के नीचे भेजने वाले का नाम नहीं है। उन्होंने वीरवार सुबह इसकी शिकायत उकलाना थाने में दी। पुलिस ने फोन कर गांव के डाकिये को बुला लिया और उससे चिट्ठी के बारे में पूछताछ की। पुलिस को डाकिये से कोई अहम सुराग नहीं मिला। उकलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश शुरू : एसएचओ 
उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार श्योराण ने बताया कि शिकायतकर्ता हरिसिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चौथ मांगने का केस दर्ज किया है। चिट्ठी भेजने वाले ने नीचे काणा गैंग लिखा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


पेट्रोल पंप मालिक से मांगी थी एक करोड़ की चौथ
हिसार में चिट्ठी भेजकर पहले भी कई बार चौथ मांगी जा चुकी है। इसी साल बालसमंद में फायरिंग कर पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर विनोद काणा गैंग के गुर्गों ने एक करोड़ की चौथ मांगी थी। फायरिंग करने वाले मौके पर चिट्ठी छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed