वैष्णो देवी से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट नेशनल हाईवे पर रायपुर बल्लां के पास ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही गाड़ी उससे टकरा गई। हादसे में वैष्णो देवी से माथा टेककर लौट रहे दो कारोबारियों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
घटना सोमवार रात करीब दो बजे के आसपास घटी। सूचना पाकर हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
मरने वाले और घायल तीनों दिल्ली के रहने वाले
मृतकों की पहचान मनीष पुत्र विपन सेठी और गौरव पुत्र अनिल नारंग के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान मुनीष राठौर के रूप में हुई।
घायल मुनीष ने बताया कि वह तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं और 12 जुलाई को वैष्णो देवी दरबार में माथा टेकने के लिए निकले थे।
सोमवार रात करीब डेढ़ बजे नेशनल हाईवे पर गांव रायपुर बल्लां के पास से निकल रहे थे कि आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे उनकी डस्टर गाड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी और गाड़ी में बैठे उसके दोनों दोस्तों की मौत हो गई।
दोस्तों के साथ नई गाड़ी में टेकने गए थे माथा
मनीष सेठी ने हाल ही में स्टेशनरी की दुकान खोली थी। मुनीष और गौरव 1403, वजीर नगर, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली के रहने वाले हैं। मुनीष ने धारणा की थी कि जब वह नई गाड़ी लेगा तो माथा टेकने के लिए माता वैष्णों देवी दरबार जाएगा।
मुनीष ने हाल ही में नई डस्टर गाड़ी ली और उसमें अपने दोस्तों के साथ माथा टेकने के लिए निकला था। उसको नहीं पता था कि नई गाड़ी में उसका यह अंतिम सफर होगा।