{"_id":"5703ed214f1c1b5433c810f6","slug":"death-of-man-due-to-hit-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के सेक्टर-82 स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सिटी दो बरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में सोहाना थाने की पुलिस पहुंची, साथ ही जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर वह अचानक रेल के नीचे आ गया। उन्होंने धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अंबाला-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक की रिपेयर का काम चल रहा था। इस कारण कई ट्रेन वाया मोरिंडा होकर चंडीगढ़ गई।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के मुताबिक मृतक किस ट्रेन के आगे आया है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है। मृतक की साइकिल पर टिफिन ट्रैक के पास से ही मिला है। ऐसी भी आशंका है कि ट्रैक को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया हो।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इसके अलावा उक्त इलाके के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान की जा सके। वहीं, शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।