{"_id":"613fe47ebe6ab922df47e9f738c22e7a","slug":"death-of-innocent-for-coconut","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नारियल के लिए उस मासूम ने गंवा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक नारियल के लिए उस मासूम ने गंवा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 18 May 2014 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्त दोआब नहर में लोगों की ओर से प्रवाहित किए जाने वाले नारियल और अन्य सामान को निकालते समय आठ साल का प्रेम पुत्र दिनेश पानी के बहाव में बह गया। हादसा देख प्रेम के साथ आए उसके दूसरे दोस्त वहां से भाग गए।
विज्ञापन
देर शाम तक प्रेम के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछा। प्रेम के दोस्त मुकेश ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना रात को पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बच्चे का शव घटना के स्थान से दो किमी दूर गाखलां गांव की पुली में फंसा हुआ बरामद कर लिया है। बच्चे के पिता के अनुसार प्रेम का एक भाई और दो बहने हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उनका बेटा प्रेम मुकेश के साथ नहर पर गया था। मुकेश ने बताया कि जब वह नहर के किनारे पर खड़ा होकर नारियल और अन्य सामान निकाल रहा था तो उसका पैर फिसल गया।
इससे वह नहर में जा गिरा और पानी के साथ बह गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई देवी चंद ने बताया कि यह घटना एक्सीडेंट है। उनके मुताबिक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।