फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dera chief rape student wife in fatehgarh

चेले ने डेरा संचालक गुरु से कराया पत्नी का रेप

Wed, 16 Dec 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बसी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बसी पठाना (फतेहगढ़ साहिब) Updated Wed, 16 Dec 2015 01:41 PM IST
विज्ञापन
dera chief rape student wife in fatehgarh

बसी पठाना के गांव भुच्ची स्थित नसलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह पर एक 22 वर्षीय विवाहिता ने दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बाबा मेजर सिंह, उसके पति निवासी बसी पठाना और बाबा के 4-5 अज्ञात चेलों पर भी योजनाबद्ध तरीके से दुराचार करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई जसवीर कौर ने बताया कि दुराचार पीड़िता की शादी पांच महीने पहले सनलपुरिया डेरा संचालक बाबा मेजर सिंह ने अपने शिष्य से करवाई थी। इस शादी को करवाने में डेरे में ही रह रही दो-तीन महिलाओं और दर्शन सिंह नामक एक व्यक्ति का हाथ था। शादी के बाद बाबा मेजर सिंह ने पीड़िता के पति की सहमति से ही उससे संबंध बनाए।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़िता अपने ससुराल गई और अपनी सास को सारी बात बताई। 13 दिसंबर को थाना बसी पठाना में महिला ने बयान देकर उन सभी लोगों के नाम उगल दिए जिन्होंने उसकी शादी बाबा के चेले से करवाई थी। डेरा संचालक डेरे के नाम पर धंधा चला रहा था। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म

dera chief rape student wife in fatehgarh

रेलवे लाइन पर स्थित एक रिहायशी एरिया में स्थित धार्मिक स्थल में दो युवकों ने एक नाबालिग के साथ व्हॉट्स एप पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

वहीं दो ने उनका सहयोग करते हुए धार्मिक स्थल के बाहर पहरा दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में यहां रिहायसी कॉलोनी निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का गुजारा करता है। गांव सेगा निवासी कपिल का मॉडल टाउन में कुछ लोगों के पास आना-जाना था। इसी बीच उसने उसकी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन दे दिया।

गत 12 दिसंबर रात करीब 10 बजे कपिल ने उसकी बेटी के पास फोन किया कि वह रात को यहां स्थित एक धार्मिक स्थल में आएगा। वह भी वहां आ जाए। अन्यथा उसका वीडियो वह व्हाट्स-एप पर अपलोड कर देगा। उसकी बेटी ने उसे आने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed