फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly Attack on Wife in Chandigarh

चंडीगढ़ में पत्नी को 11 बार चाकुओं से गोदा

Wed, 05 Nov 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
Deadly Attack on Wife in Chandigarh

सेक्टर-27/28/29/30 के चौक पर मंगलवार सुबह 6:15 बजे पैसे के लिए एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से 11 वार किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को जीएमसीएच-16 भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह आईटी पार्क स्थित बैंकबाक्स डेवलपमेंट सर्विस में जॉब करती है। उसने बताया कि वह मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म करके लौट रही थी। जब वह सेक्टर-27/28/29/30 के चौक पर कार से पहुंची तो उसका पति अजयपाल सिंह एक्टिवा लेकर अचानक सामने आ गया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि अजयपाल उससे पैसे मांगने लगा। आरोप है कि पैसे देने से इंकार करने पर उसने उसका पर्स और गले की चेन छीनने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर अजयपाल ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के गले, पेट, और पैर पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने महिला के शरीर पर चाकू से 11 बार वार किया। वहीं, पुलिस को कार की सीट पर महिला का पर्स, मोबाइल, कपडे़ और कार में रखा अन्य सामान खून से सना मिला है। गौरतलब है कि मोहाली निवासी अम्रितदीप ग्रेवाल की शादी 10 साल पहले सेक्टर-21 निवासी अजयपाल सिंह से हुई थी।

महिला का आरोप है कि अजयपाल ड्रग्स के नशे में उससे मारपीट करता है। इस कारण करीब डेढ़ महीने से वह पति से अलग रह रही है। महिला के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-26 के थाना प्रभारी अनोख सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आरोपी ने खून से सनी टी-शर्ट पहन रखी थी।

कैसे कमजोर हुई रिश्तों की डोर
अम्रिदीप के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सेक्टर-21 निवासी अजय पाल से  28 नवंबर 2004 को हुई। शादी के बाद कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक रहा। शादी के बाद अम्रितदीप को एक लड़का पैदा हुआ। लेकिन, शादी के 2 साल बाद पता चला की अजय ड्रग्स लेने का आदी है।

इसके बाद अजय अक्सर नशे के लिए उससे पैसे की डिमांड करने लगा और पैसे नहीं देने पर वह मारपीट करता था। इस पर परिजनों ने कई बार तलाक की बात करने की कोशिश की, लेकिन अम्रितदीप बच्चे का हवाला देकर चुप हो जाती थी।


परिजनों का आरोप है कि अजयपाल अपनी मां के इशारे पर उसे लगातार परेशान करने लगा। इस कारण डेढ़ महीना पहले अम्रितदीप बच्चा लेकर अपनी मां के घर आ गई थी।

आरोपी का बयान बोला, अम्रितदीप का चल रहा अफेयर
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का कहना है कि अम्रितदीप का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसकी पूछताछ के लिए उसने सड़क पर उसको रोका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed