{"_id":"585388194f1c1bd209649adc","slug":"deadly-attack-on-jbt-student-at-kaithal-in-one-sided-love-critically-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक के एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, जेबीटी छात्रा अस्पताल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, जेबीटी छात्रा अस्पताल में
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
राजौंद में एक तरफ प्यार में लड़की पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के एकतरफ प्यार का खौफनाक अंजाम जेबीटी छात्रा को भुगतना पड़ा और वह अस्पताल में पहुंच गई। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला हरियाणा के कैथल का है।
राजौंद में वीरवार दोपहर छुट्टी के बाद कॉलेज के सामने खड़ी जेबीटी छात्रा पर उसी के गांव के युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने छात्रा पर कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे कैथल के जिला अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं हमला करने वाले युवक को कॉलेज के विद्यार्थियों व राहगीरों ने मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पता चला है कि आरोपी युवक छात्रा को कॉलेज आते-जाते समय परेशान करता था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपने घर की तो युवक उससे रंजिश रखने लगा था।

राजौंद में प्राइवेट कॉलेज से कर रही है जेबीटी
लड़की पर हमला
गांव नरवल निवासी 19 वर्षीय प्रिया राजौंद स्थित निजी कॉलेज से जेबीटी का कोर्स कर रही है। वीरवार दोपहर वह कॉलेज से निकल कर बाहर अपनी सहपाठी छात्रा के साथ खड़ी थी।
इसी दौरान उसी के गांव युवक आया और उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए। हमलावर ने प्रिया के सिर, पांव, हाथों पर कई वार किए। इससे उसके हाथों की अंगुलियां भी कट गई। छात्रा पर हमला देख कॉलेज के छात्र भी दौड़ पड़े और युवक को राहगीरों की मदद से काबू कर लिया।
बाद में प्रिया को पहले राजौंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कैथल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।

मां ने बताया, युवक बेटी को करता था परेशान
लड़की पर हमला
अस्पताल में पहुंची प्रिया की मां भत्तेरी देवी ने बताया कि उनके पास करीब तीन बजे फोन आया कि कॉलेज के बाहर प्रिया को किसी ने गंड़ासी से काट दिया है। उसकी बेटी प्रतिदिन पढ़ने के राजौंद जाती है।
कुछ समय पहले बेटी ने बताया कि था कि गांव का ही एक युवक उसको कॉलेज में आते-जाते परेशान करता है। इसकी शिकायत उसके बेटे व उसने युवक के परिजनों की थी। कॉलेज के प्रिंसिपल संत कौशिक ने बताया की जैसे ही उन्हें छात्रा पर हमले की सूचना मिली उन्होंने कॉलेज के छात्रों की मदद से उसे काबू कर लिया व पुलिस को सूचना दे दी।
राजौंद थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि छात्रा पर हमला करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि छात्रा ही इस मामले में बयान देगी। छात्रा अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है।