{"_id":"636288151ef48f7a83281cee","slug":"deadly-attack-on-husband-of-zilla-parishad-candidate-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिला परिषद प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला, गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat News: जिला परिषद प्रत्याशी के पति पर जानलेवा हमला, गोली मारने की दी धमकी, केस दर्ज
Wed, 02 Nov 2022 08:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:42 PM IST
सार
आरोपी संदीप ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। गांव खलीला के कुलदीप व रणबीर ने डंडे से हमला किया। इसमें वो भी घायल हो गई। आरोपी वहां से उनके धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले मतलौडा के वार्ड सात में चुनावी रंजिश में जिला परिषद प्रत्याशी के एडवोकेट पति पर दूसरी प्रत्याशी के पति ने हमला कर दिया। वारदात को घर में घुसकर अंजाम दिया गया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने प्रत्याशी की सास पर भी हमला किया है और पिस्तौल निकालकर भविष्य में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने पर गोली मारने की धमकी दी है। घायलों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
छिछड़ाना गांव निवासी मेहरो देवी ने बताया कि उनकी पुत्रवधू मनोरमा वार्ड सात से जिला परिषद का चुनाव लड़ी थी। गांव निवासी जिला परिषद सदस्य संदीप भी मैदान में था। उसकी पत्नी चुनाव लड़ रही थी। पूर्व पार्षद संदीप उनसे चुनावी रंजिश रखता है। मंगलवार को वे सभी लोग अपने घर थे। शाम को किसी ने उसके मकान की बेल बजाई। उसने दरवाजा खोला तो संदीप कुछ लोगों के साथ दरवाजे पर खड़ा था। उसने कहा कि वह अपने बेटे संदीप को बुलाए। उसने संदीप को बुलाया।
विज्ञापन
संदीप के आते ही पूर्व पार्षद ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उसके साथ आए लोगों ने उन्हें ललकारा कि आज इसे उनके विपक्ष में चुनाव लड़ने का सबक सिखा देते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों ने उन पर एकजुट होकर ताबड़तोड़ हमला किया। कुछ लोग घर की छत के रास्ते भीतर घुस गए। उसके बेटे संदीप को गंडासी मारी गई। इसमें उसकी अंगुली कट गई। आरोपी संदीप ने पिस्तौल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। गांव खलीला के कुलदीप व रणबीर ने डंडे से हमला किया। इसमें वो भी घायल हो गई। आरोपी वहां से उनके धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन