फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body of Young Man Found in River at Chandigarh

चंडीगढ़: खुड्डा लाहौर पुल के पास नदी में मिला युवक का शव, शरीर पर नहीं चोट का कोई निशान

Mon, 10 Jan 2022 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 11:36 AM IST
सार

शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की जेब से एक माचिस और मास्क मिला है। उसके पैर में जूते नहीं थे और जुराबें फटी हुई थीं।

विज्ञापन
Dead Body of Young Man Found in River at Chandigarh
खुड्डा लाहौरा पुल के पास मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ में सोमवार सुबह खुड्डा लाहौर पुल के पास नदी में 30 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सेक्टर 16 के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। सारंगपुर थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह से अकड़ा हुआ है। लगभग 12 घंटे पहले इसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान रामकरण उर्फ विपिन पिता ईश्वर निवासी सिंघा देवी कॉलोनी, नाडा पिंड, थाना नयागांव, मोहाली पंजाब स्थायी पता
विज्ञापन

 गांव पलड़ी, जनपद बागपत उत्तरप्रदेश के तौर पर हुई है। 

सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना करीब साढ़े 9 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खुड्डा लाहौरा पुल से नयागांव की तरफ जाने वाली सड़क के साथ लगती नदी में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव खुड्डा लाहौर पुल से करीब 100 मीटर दूर नदी में मिला था। रोहित कुमार ने बताया कि शव पर किसी तरह के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की जेब से एक माचिस और मास्क मिला है। उसके पैर में जूते नहीं थे और जुराबें फटी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि नदी में बारिश के पानी के बहाव से जूते बह गए होंगे। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे हादसा मान रही है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि शराब के नशे में वह नदी में गिर गया हो। हालांकि पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। यह नदी सूखी रहती है। जब शव मिला तो बारिश के कारण नदी में पानी भर गया था। पानी के बहाव के कारण पुलिस को घटनास्थल से जूतों के निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed