{"_id":"5c8142b0bdec222dc912f29e","slug":"dead-body-of-two-jawan-found-from-pond-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार से लापता थे दो जवान, तालाब में कार समेत मिले शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रविवार से लापता थे दो जवान, तालाब में कार समेत मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा के गांव भिंडर खुर्द में बने तालाब से एक कार से दो फौजियों के शव बरामद किए गए है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव भिंडर खुर्द और हरप्रीत सिंह निवासी बालकंडा (रोपड़) के रूप में हुई है। दोनों जवान जालंधर में 13 मीडियम यूनियन में तैनात थे।
विज्ञापन
दोनों जवान रविवार को जालंधर से निकले थे। शिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण सुरजीत सिंह अपने साथी हरप्रीत सिंह को लेकर स्विफ्ट कार में अपने गांव भिंडर खुर्द के लिए निकला था। मोगा के गांव जलालाबाद के पास आकर सुरजीत सिंह ने अपने परिवार को फोन भी किया कि वह आ रहा है और गेट खुला रखें। बाद में वह घर नहीं पहुंचे और उनके फोन भी बंद हो गए।
विज्ञापन
बीते तीन दिन से स्थानीय पुलिस और फौज के अधिकारियों की ओर से दोनों जवानों की तलाश जारी थी। दोनों के फोन की लोकेश्न भी गांव भिंडर कलां के पास आकर बंद हो जाती थी। इसी के चलते गुरुवार को लोगों ने गांव के तालाब में एक पलटी हुई कार का टायर देखा।
विज्ञापन
पुलिस को सूचित करने पर जब तालाब से स्विफ्ट कार निकलवाई गई तो दोनों जवानों के शव बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी धर्मकोट रछपाल सिंह का कहना है कि उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।