फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body of student got from car which out of college

कॉलेज के बाहर खड़ी कार से मिला छात्र का शव

Sun, 22 Jun 2014 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 22 Jun 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
dead body of student got from car which out of college

पुणे के एक निजी कॉलेज से एलएलबी कर रहे शहीद भगत सिंह नगर निवासी छात्र अभिषेक बनर्जी (22) का शव शनिवार देर रात गवर्नमेंट कॉलेज फॉर ब्वायज के बाहर उसकी कार से मिला।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक की मौत अधिक नशा करने के कारण हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह ने कहा कि डॉक्टर अनिल कांत बनर्जी का बेटा अभिषेक पुणे से बीए-एलएलबी कर रहा था। शनिवार देर रात गवर्नमेंट कॉलेज के बाहर कार खड़ी देख किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जाकर गाड़ी खोली तो अंदर अभिषेक मृत पड़ा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी और शव की जांच करने के बाद डॉ. अनिल कांत को फोन किया।

डॉ. अनिल कांत द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराए बयान के मुताबिक उनका बेटा नशे का आदी हो चुका था। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने अभिषेक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद उसने कुछ समय के लिए नशा छोड़ दिया। लेकिन बाद में फिर से वह नशा करने लग पड़ा था।


11 जून को ही अभिषेक पुणे से लुधियाना अपने परिजनों के पास आया था। यहां आकर वह किससे मिला, इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। शनिवार देर रात उसका शव कार से बरामद हुआ।

एएसआई जगजीत सिंह ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed