फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Misdeed accused found hanging in Sonipat of Haryana

Sonipat News: दुष्कर्म के आरोपी का शव फंदे पर लटका मिला, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 16 Nov 2022 02:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 02:47 PM IST
सार

मुरथल थाना पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के कारण आत्महत्या नहीं कर रहा है। महिला का नाम लिखकर उसने लिखा है कि इस मामले में उसका कोई दोष नहीं है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।

विज्ञापन
Dead body of Misdeed accused found hanging in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के एक गांव में युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक के खिलाफ रात को ही पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। युवक के खिलाफ शहर में अपने पति संग रह रही उनके ही गांव की एक बहू ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कराने के लिए कागजी कार्रवाई कर रही तभी आरोपी का शव मुरथल थाना क्षेत्र में फंदे पर लटका मिलने की जानकारी मिली। मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सुबूत जुटाए हैं। युवक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने व दुष्कर्म पीड़िता का मामले में दोष नहीं होने की बात लिखी है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव में जमीन पट्टे पर लेकर खेती करते है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह खेत से घर से गए थे। दोपहर को उनके पास पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका है। पास ही एक बाइक भी खड़ी थी। जिस पर वह तुरंत खेत में पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुची पुलिस ने जांच की तो युवक की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के रूप में हुई। उसकी उम्र 26 वर्ष है। युवक के खिलाफ मंगलवार को सोनीपत शहर में रह रही गांव की बहू ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सुबूत जुटाए हैं। जिस महिला ने युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है, वह युवक की रिश्ते में भाभी बताई जा रही है। अभी सिटी थाना पुलिस उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर ही रही थी तभी पुलिस को युवक का शव मुरथल थाना क्षेत्र में फंदे पर लटका होने का पता लगा।


मुरथल थाना पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के कारण आत्महत्या नहीं कर रहा है। महिला का नाम लिखकर उसने लिखा है कि इस मामले में उसका कोई दोष नहीं है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed