फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of Kashmiri youth found in Firozpur of Punjab

पंजाब में कश्मीरी युवक की हत्या: तीन बच्चों, दिव्यांग बहन और बुजुर्ग मां को अब कौन पालेगा ? दो दिन से था लापता

Fri, 18 Feb 2022 06:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 06:16 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एक कश्मीरी नौजवान की हत्या कर दी गई है। खेत में उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो दिन से लापता था। मृतक के तीन बच्चे हैं। एक दिव्यांग बहन और बुजर्ग मां भी है। इन सबके सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Dead body of Kashmiri youth found in Firozpur of Punjab
प्रदर्शन करते कश्मीरी लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिछले दो दिन से लापता कश्मीरी नौजवान की लाश गांव बहादुर वाला से बरामद हुई है। बताया जाता है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश खेतों में फेंक दी। नौजवान के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को कश्मीर से आए लोगों ने फिरोजपुर शहर में रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन


मोहम्मद मीर बेग निवासी गांव सराजपुरा, तहसील हंदवाला जिला कुपवाड़ा ने बताया कि कश्मीर से करीब 200 लोग फिरोजपुर में सर्दी के सीजन में गर्म कपड़े बेचने के लिए आए हुए हैं। उनका साथी मुस्ताक अहमद मीर नवंबर माह में फिरोजपुर आया था और फिरोजपुर शहर के ब्लाकी कुएं के पास एक मकान किराये पर लेकर रह रहा था और कई गांव में साइकिल से गर्म कपड़े बेचता था।
विज्ञापन


बेग ने बताया कि मीर बुधवार सुबह आठ बजे कपड़े बेचने निकला था। उसने दोपहर 12 बजे मीर को कॉल कर खाना खाने को कहा तो उसने कहा कि शाम को पांच बजे आएगा। कई ग्राहकों से उधारी लेनी है। जब उसे शाम चार बजे कॉल की तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उसके बाद शाम साढ़े पांच बजे कॉल करने पर भी मोबाइल स्विच ऑफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर में रह रहे सभी कश्मीरियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को पुलिस की कॉल आई तो सभी लोग गांव बहादुर वाला पहुंचे तो उसकी लाश खेत में मिली। बेग ने बताया कि मीर के तीन बच्चे हैं। बहन दिव्यांग है। बुजुर्ग मां है, पिता की पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार बहुत गरीब है। बेग ने बताया कि हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी कश्मीरियों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। डीएसपी सतविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed