{"_id":"611a3d488ebc3e42c14d4248","slug":"dead-body-of-child-recovered-from-canal-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नहर में नहाने गए दूसरे बच्चे का शव भी बरामद, चचेरे भाई की पहले मिल चुकी है लाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: नहर में नहाने गए दूसरे बच्चे का शव भी बरामद, चचेरे भाई की पहले मिल चुकी है लाश
Mon, 16 Aug 2021 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Aug 2021 03:56 PM IST
सार
शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे आर्यन का शव करीब दो किलोमीटर दूर गारनपुरा हेड के पास बरामद हुआ।
विज्ञापन
बच्चे का शव बरामद।
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार की बीएमसी नहर में डूबे दूसरे बच्चे का शव गारनपुरा हेड के पास बरामद हुआ। शुक्रवार को मंगाली मोहब्बतपुर निवासी शमशेर का करीब 18 वर्षीय बेटा नीतिश अपने चचेरे भाई करीब 12 वर्षीय आर्यन के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। जब देर रात तक दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया। शनिवार सुबह नीतिश और देर रात आर्यन का शव नहर से बरामद किया गया।
ब्लॉक समिति हिसार के पूर्व चेयरमैन मंगाली निवासी डॉ. सत्यनारायण ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह नहर पर गए तो वहां साइकिल व कपड़े पड़े दिखाई दिए। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
कुछ देर बाद किसी ने बताया कि नहर से करीब सवा किलोमीटर दूर स्याहड़वा पंप हाउस पर एक शव उतरा रहा है। मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से सुबह करीब आठ बजे शव को बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त नीतिश के रूप में हई। इसके बाद शनिवार आधी रात के बाद करीब दो बजे आर्यन का शव करीब दो किलोमीटर दूर गारनपुरा हेड के पास बरामद हुआ।