{"_id":"64cf73e07f9f8fcec902e115","slug":"dead-body-of-a-person-found-from-a-plot-in-sonipat-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: करंट से पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोपी पति की मिली लाश, पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: करंट से पत्नी को मारने की कोशिश करने के आरोपी पति की मिली लाश, पुलिस कर रही थी तलाश
Sun, 06 Aug 2023 03:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:56 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी ईश्वर पुलिस पकड़ से बाहर था। रविवार को खरखौदा के वार्ड 15 स्थित ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में ईश्वर का शव क्षत-विक्षत मिला है।
विज्ञापन
Sonipat News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव खांडा में घर के अंदर सो रही महिला को करंट लगाकर मारने की कोशिश करने के आरोपी पति का शव खरखौदा की ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उस पर बिजली के तार से करंट लगाकर पत्नी को मारने की कोशिश का आरोप था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव खांडा निवासी महिला ने खरखौदा पुलिस को बताया कि उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति ईश्वर से दो बेटियां व एक बेटा है। महिला का आरोप था कि उसका पति उस पर बिना कारण ही शक करता है। वह उसके साथ मारपीट करता रहता है। महिला ने बताया था कि वह रात को सो गई थी। दो अगस्त को तड़के पांच बजे अचानक उसे करंट लगा। बिजली का तार उनके शरीर पर दो स्थानों पर लगा था।
विज्ञापन
करंट से उनका शरीर जल गया था। जिससे उनकी आंख खुली तो उन्होंने तार को पकड़कर फेंका। इसके बाद पति मौके से भाग गया था। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद से आरोपी ईश्वर पुलिस पकड़ से बाहर था। रविवार को खरखौदा के वार्ड 15 स्थित ईदगाह कॉलोनी के एक प्लॉट में ईश्वर का शव क्षत-विक्षत मिला है।
विज्ञापन