{"_id":"60df5528ccf78f55b26c050e","slug":"dead-body-of-20-year-old-boy-found-hanging-at-a-village-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: लड़की से मिलने पहुंचे युवक को पड़ोसियों ने कमरे में किया बंद, आधे घंटे बाद खोला तो लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: लड़की से मिलने पहुंचे युवक को पड़ोसियों ने कमरे में किया बंद, आधे घंटे बाद खोला तो लटका मिला शव
Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:39 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद से ही गांव में सनसनी फैली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के एक गांव में एक युवक का शव रहस्यमयी हालात में पंखे से लटका मिला। युवक गांव बल्हेड़ा का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा जा रहा है कि युवक एक लड़की से मिलने उसके गांव में उसके घर आया था लेकिन गांव वालों ने देख लिया तो युवक को लड़की के घर में ही एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की के परिजनों के आने पर जब कमरा खोला तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद व अन्य तीन-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव बल्हेड़ा निवासी अवनीश (20) गांव बरसत में मोबाइल फोन की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अवनीश एक गांव में एक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। उस समय परिवार के सभी सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए थे और लड़की घर में अकेली थी।
विज्ञापन
लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पड़ोसियों ने युवक को मकान में घुसता देख उसको एक कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों ने सूचना लड़की के भाई को दी। लगभग आधे घंटे के बाद युवती का भाई घर पहुंचा। उसने दरवाजा खोला तो युवक का शव फंदे से लटका था। मामले की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
मृतक के पिता ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
एक युवक द्वारा पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतक के पिता रमेश ने आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने चार नामजद व तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। - मोहन लाल, थाना प्रभारी घरौंडा।