{"_id":"9588250e7aed94790635ed642f6e0c32","slug":"dead-body-found-of-missing-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन पहले गायब हुई बच्ची का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ दिन पहले गायब हुई बच्ची का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
शहर में स्थित लंबी गली मोहल्ले से आठ दिन पहले गायब हुई आठ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार को तरखाना वाले मोहल्ले स्थित खाली प्लॉट में झाड़ियों से मिला। शव पूरी तरह गला सड़ा हुआ था और बदबू उठ रही थी। शव को सबसे पहले कूड़ा उठाने वाली महिला ने देखा।
विज्ञापन
उसने तुरंत इलाके के लोगों को बताया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोहाली से पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पहले गुमशुदा का पर्चा दर्ज किया था, जिसे अब हत्या के मामले में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे के करीब कूड़ा उठाने वाली महिला जब तरखाना वाला मोहल्ले स्थित खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने गई तो उसे वहां से काफी बदबू आई। जब उसने झाड़ियों में आगे जाकर देखा तो वहां पर मुंह के बल बच्ची का शव गिरा हुआ था।
विज्ञापन
बच्ची की सलवार उसके गले में थी, जिससे लग रहा था कि बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, ऊपर के हिस्से पर शर्ट भी पहनी हुई थी। कूड़ा उठाने वाली महिला ने तुरंत इसके बारे में पहले मोहल्ला निवासी रविंदर राणा को बताया।
राणा ने तुरंत मोहल्ले के लोगों और पुलिस को सूचित किया। इसी बीच बच्ची के पैरेंट्स भी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची की शिनाख्त की। एसएसपी ने सारी घटना का जायजा लिया। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।