फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body found of man at yamuna nagar, who raised voice against drugs

नशे के खिलाफ आवाज उठाने की युवक को वो सजा मिली, रूह कांप जाए

Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
dead body found of man at yamuna nagar, who raised voice against drugs
यमुनानगर में युवक का शव​ मिला
नशे के खिलाफ आवाज उठाना और राष्ट्रपति को शिकायत भेजना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसे वो सजा मिली कि रूह कांप जाए देखने वाले की। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। पुराना हमीदा क्षेत्र में नशाबंदी को लेकर राष्ट्रपति को शिकायत भेजने वाले व्यक्ति का शव इस्जैक फैक्ट्री के नाले में मिला। पांव पर रस्सी बंधी हुई थी। चेहरा क्षत-विक्षत था। वह 14 दिसंबर की सुबह से लापता था और परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल धारा 174 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी फिरोज खान उर्फ निक्कू (35) ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में स्मैक बेचने वालों व नशाबंदी के खिलाफ एसपी के माध्यम से राष्ट्रपति को शिकायत भेजी थी। इसकी एक एक प्रतिलिपि एसपी, सीएम विंडो व डीसी को भी दी थी।
विज्ञापन


फिरोज के भांजे हमीदा निवासी रूफल ने बताया कि फिरोज खान 14 दिसंबर की तड़के करीब चार बजे घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनका मोबाइल भी घर पर ही पड़ा मिला। काफी तलाशने पर भी कोई पता नहीं चला तो हमीदा चौकी में शिकायत दे उसको अगवा किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम इस्जैक फैक्ट्री के नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसी बीच सूचना पाकर फिरोज के परिजन भी पहुंच गए जिन्होंने उसकी शिनाख्त की।

बांया हाथ था गायब, गले पर रस्सी का निशान

dead body found of man at yamuna nagar, who raised voice against drugs
यमुनानगर में युवक का शव​ मिला
परिजनों ने बताया कि नाले से मिले फिरोजखान के शव का बांया हाथ गायब था। गले पर रस्सी का निशान था। बांए पांव पर करीब 7-8 फुट दोहरी रस्सी बंधी हुई थी। चेहरा क्षत-विक्षत था। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंका गया।

परिजनों का आरोप नशे के सौदागरों ने की हत्या
फिरोजखान ने कुछ महीने पहले पुराना हमीदा में फल फूल रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। स्मैक व युवाओं को नशा बेचने वालों के खिलाफ पहले पुलिस को शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर एसपी, डीसी, सीएम विंडो व राष्ट्रपति को शिकायत भेजी। परिजनों का आरोप है कि जिनके खिलाफ फिरोज खान ने आवाज उठाई थी उन्होंने ही उसकी हत्या का शव नाले में फेंका। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई हो जाती तो शायद फिरोजखान आज जिंदा होता।

नशे को लेकर हमीदा चौकी में हुआ था हंगामा
पुराना हमीदा क्षेत्र में नशे को लेकर कुछ दिन पहले ही कुछ लोगों ने हमीदा चौकी में हंगामा किया था। काफी संख्या में महिलाओं ने भी नशे के खिलाफ आवाज उठाई थी। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया था।

इस्जैक कंपनी से निकल रहे नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। व्यक्ति का हाथ भी कुत्तों ने ही नोंचा और चेहरा भी उन्होंने ही खराब किया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिसरा जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
- एएसआई जसबीर सिंह, इंचार्ज, हमीदा चौकी, यमुनानगर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed