फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Bodies of two youths found in a hotel in Mansa of Punjab

मानसा में खौफनाक घटना: सुबह जाना है...जल्दी जगा देना, होटल मालिक पहुंचा तो कमरे में मिलीं दो लाशें

Tue, 22 Jun 2021 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jun 2021 08:01 PM IST
सार

पंजाब के मानसा में एक होटल में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। कमरे से ही सल्फास की शीशी भी बरामद हुई है। जिस युवक ने कमरा बुक कराया था उसे कुछ दिन बाद ही विदेश जाना था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dead Bodies of two youths found in a hotel in Mansa of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मानसा में एक होटल में बरनाला जिले के गांव पंधेर के दो युवाओं ने सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इन युवाओं ने सोमवार शाम मानसा के आरएम होटल में कमरा किराया पर लिया था और सुबह उनके शव कमरे से बरामद हुए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरनाला जिले के गांव पंधेर के दो नौजवान हरप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह ने यहां कमरा किराए पर लिया था। उन्होंने मैनेजर को कहा कि सुबह आठ बजे उन्हें वापस जाना है तो उन्हें जल्दी उठा दिया जाए। होटल मालिक मोहित कुमार ने बताया कि जब सुबह के समय उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आकर कमरा खोला तो दोनों के शव बेड पर पड़े थे। पुलिस ने वहां से सल्फास की दो खाली शीशी भी बरामद की है। बताया जा रहा है नौजवान कुलदीप सिंह ने यह कमरा बुक करवाया था और उसे कुछ दिनों बाद विदेश जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी-1 के प्रभारी जगदीश शर्मा ने बताया कि दोनों युवाओं ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी की है लेकिन इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों युवाओं के परिवारों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed