{"_id":"64943200481566ba3c095b05","slug":"dead-bodies-of-two-brothers-found-from-canal-in-kurukshetra-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में ये क्या हो रहा: अब नहर में दो सगे भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप, कुछ दिन पहले लटके मिले थे शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में ये क्या हो रहा: अब नहर में दो सगे भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप, कुछ दिन पहले लटके मिले थे शव
Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
सार
थानाध्यक्ष जगदीश टामक ने बताया कि शवों की पहचान दो सगे भाइयों के तौर पर हुई है। मौत कैसे हुई है और वे नहर में कैसे पहुंचे... इस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Kurukshetra News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव अरनैचा में नहर से दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिवार में भी मातम पसर गया है। पुलिस ने सुमित व राकेश के शवों को निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिए हैं जबकि जांच भी शुरू कर दी गई है। यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी अलग-अलग गांव में दो लोगों की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि वे लोग कौन थे? न ही अभी तक ये पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या कर शवों को लटकाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अभी इस केस को सुलझाने में जुटी थी कि अब नहर में अचानक ही दो भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जगदीश टामक ने बताया कि शवों की पहचान दो सगे भाइयों के तौर पर हुई है। मौत कैसे हुई है और वे नहर में कैसे पहुंचे... इस पर जांच की जा रही है। पुलिस को मृतकों की मां ओमबीरी ने बताया कि 19 जून को दोनों भाई घर का सामान लेने गए थे और इसके बाद से नहीं लौटे।
विज्ञापन