फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of two brothers found from canal in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र में ये क्या हो रहा: अब नहर में दो सगे भाइयों की लाश मिलने से हड़कंप, कुछ दिन पहले लटके मिले थे शव

Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

थानाध्यक्ष जगदीश टामक ने बताया कि शवों की पहचान दो सगे भाइयों के तौर पर हुई है। मौत कैसे हुई है और वे नहर में कैसे पहुंचे... इस पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Dead bodies of two brothers found from canal in Kurukshetra
Kurukshetra News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव अरनैचा में नहर से दो भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिवार में भी मातम पसर गया है। पुलिस ने सुमित व राकेश के शवों को निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिए हैं जबकि जांच भी शुरू कर दी गई है। यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी अलग-अलग गांव में दो लोगों की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि वे लोग कौन थे?  न ही अभी तक ये पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या कर शवों को लटकाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अभी इस केस को सुलझाने में जुटी थी कि अब नहर में अचानक ही दो भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जगदीश टामक ने बताया कि शवों की पहचान दो सगे भाइयों के तौर पर हुई है। मौत कैसे हुई है और वे नहर में कैसे पहुंचे... इस पर जांच की जा रही है। पुलिस को मृतकों की मां ओमबीरी ने बताया कि 19 जून को दोनों भाई घर का सामान लेने गए थे और इसके बाद से नहीं लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed