फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Bodies Of A Woman And Her Two Children Found In House In Fatehabad

घर में बने गड्ढे में महिला और दो बच्चों की लाश मिली, पुलिस बोली- हादसा या आत्महत्या, होगी जांच

Mon, 28 Dec 2020 08:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भट्टूकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/भट्टूकलां (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Dec 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Dead Bodies Of A Woman And Her Two Children Found In House In Fatehabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव भट्टूकलां में सोमवार शाम को एक महिला व उसके दो बच्चों के शव घर में बने गहरे गड्ढे में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अपने बेटा व बेटी के साथ पानी के कुंड में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान सास बाहर गई हुई थी और उसी ने घर आकर तीनों के शव पानी के कुंड में देखे। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुंड से निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां भेज दिया। मामले के मुताबिक सोमवार शाम को भट्टूकलां की गुज्जर कॉलोनी निवासी करीब 25 वर्षीय रजनी पत्नी दिनेश, उसकी पुत्री करीब पांच वर्षीय साक्षी व पुत्र करीब दो वर्षीय चेतन के शव घर के आंगन में बने पानी के कुंड में मिले। 
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि महिला का पति दिनेश भट्टू मंडी काम पर गया था। सास सावित्री किसी काम से घर से बाहर गई थी। जब शाम करीब चार बजे घर लौटी तो मुख्य गेट पर अंदर से कुंडी लगी थी। उसने गेट खोलने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। काफी देर तक जब अंदर से आवाज नहीं आई तो दरवाजा खुलवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री ने अंदर जाकर देखा तो आंगन में बने पानी के कुंड में तीनों शव पड़े थे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और तीनों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का मायका राजस्थान के गांव गांधी में है। मायके वालों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। मायके पक्ष के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया  
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि परिवार में कोई विवाद नहीं था। महिला का पति भट्टू मंडी में जूतों की दुकान पर काम करता है। सुबह वह काम पर चला गया था। लेकिन इस बीच उसे तीनों की मौत की सूचना मिली। 

भट्टूकलां क्षेत्र में 40 दिन में दूसरी बड़ी घटना
भट्टूकलां क्षेत्र में सवा महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। पहले एक शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी। करीब सवा महीने पहले गांव रामसरा निवासी 40 वर्षीय जेबीटी अध्यापक कुलदीप सिंह ने अपने बेटे करीब 15 वर्षीय वीरेंद्र सिंह व बेटा करीब 13 वर्षीय नितिश के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कुलदीप का अपनी पत्नी के साथ मन-मुटाव चल रहा था। 

भट्टूकलां में पानी के कुंड में महिला और उसके दो बच्चों के शव मिले है। महिला के परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है कि आत्महत्या है या गिरने से मौत हुई है।  - सतेंद्र कुमार, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed