फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   daugther in law raped in kharar mohali, punjab crime

सालों तक ससुर करता रहा पुत्रवधू का रेप, पति पर भी गंभीर आरोप

Fri, 06 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 06 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
daugther in law raped in kharar mohali, punjab crime
सालों तक ससुर करता रहा पुत्रवधू का रेप - फोटो : Demo Pic
खरड़ में पुत्रवधू से कई वर्षों तक ससुर द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। वहीं, महिला ने पति पर गैर प्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर तरलोक सिंह व पति गुरतेज के खिलाफ धारा-377,376, 498ए, 323 व 506 व पास्को एक्ट की धारा-8 के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति गुरतेज सिंह को वीरवार शाम खरड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह 2008 में गुरतेज सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चल रहा था। इसके बाद आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं, इस दौरान उसका ससुर उससे दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


साथ ही उसे धमकियां दी थी कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो उसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। वहीं, उसका पति भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता रहा। वहीं, एक जनवरी को आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला ने बताया कि वह गृहिणी है, उसके दो बच्चे हैं। वहीं, घरवाला भी बेरोजगार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed